फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर सूरजकुंड थाने पहुंचे परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-45 की श्री होम्स सर्वोहम सोसाइटी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन शनिवार को सूरजकुंड थाने पहुंचे और जल्द कार्रवाई की मांग की।

10 जून की रात सर्वोहम सोसाइटी में रहने वाली सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के पिता अजीत सिंह ने अपनी बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया। शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने पति प्रवीन, सास, ससुर और ताऊ ससुर के खिलाफ दहेज हत्या, आपराधिक षड्यंत्र तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही पुलिस चौकी सेक्टर-46 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से मृतका के परिजनों में रोष है। शनिवार को परिजन सूरजकुंड थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से मुलाकात कर शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें