पुलिस ने उसे वजीरपुर रोड स्थित भारत कॉलोनी से गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाना पल्ला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी बेटी और दामाद आकाश उर्फ बबलू के बीच पिछले कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था।
इसी रंजिश के चलते 13 जुलाई को आरोपी ने उनकी बेटी की गर्दन और हाथ पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़िता ने प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। करीब एक माह से पीड़िता अपने मायके बसंतपुर कॉलोनी में रह रही थी। आरोपी कई बार उसे वापस अपने साथ ले जाने पहुंचा लेकिन पत्नी के इनकार करने पर वह नाराज हो गया। इसी नाराजगी में आरोपी ने 13 जुलाई को मायके पहुंचकर पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी मजदूरी का काम करता है।