फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हथियार के बल पर महिला का अपहरण करने के मामले में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को पूछताछ के बाद भेजा जेल, 27 जून की रात को हुई थी वारदात
विज्ञापन

दोनों के बीच अदालत में तलाक का केस भी चल रहा है

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बाटा मेट्रो स्टेशन के पास से महिला के अपहरण मामले में सेंट्रल थाना पुलिस ने अब महिला के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी लखन पलवल होडल के भुलवाना गांव का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अपहरण में प्रयोग की गई कार व तमंचा उससे बरामद किया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

आरोपी लखन से पूछताछ में पता चला कि उसका अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। वो पत्नी को अपने साथ रखना चाहता है जबकि पत्नी ने ही केस दायर किया हुआ है। इसी के चलते 27 जून को उसने साथियों के साथ मिलकर हथियार के बल पर पत्नी का अपहरण किया था।
विज्ञापन


ये वारदात 27 जून की रात को हुई थी। सुभाष कॉलोनी निवासी मनीषा सेक्टर-16 में एक बैंक में नौकरी करती है। उसकी शादी 2 साल पहले पलवल के भुलवाना निवासी लखन से आर्य समाज मंदिर गाजियाबाद में हुई थी। दोनों का प्रेम-विवाह था लेकिन अब दोनों में विवाद के बाद अदालत में तलाक का केस चल रहा है। शुक्रवार को मनीषा अपने सहकर्मी हरीश के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। बाटा मेट्रो स्टेशन के पास लखन एक कार में अपने तीन अन्य साथियों के साथ आया और हथियार के बल पर मनीषा का अपहरण कर ले गए। हरीश ने बचाने का प्रयास किया तो उसे आरोपियों ने पीटा। मनीषा के पिता शैलेष कुमार के बयान पर सेंट्रल थाने में एफआईआर दर्ज हुई।
विज्ञापन

मामले की जांच करते हुए पुलिस ने 29 जून को अपहृत मनीषा को यूपी मथुरा से मुक्त कराया था। अपहरण में लखन का साथ देने के आरोप में सुमित को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब लखन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें