फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी पर चलाई गोली, बाल-बाल बची

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। तिगांव रोड़ स्थित श्मशान घाट के सामने शुक्रवार रात कार में जा रही महिला पर उसके पति ने गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। दंपती के बीच तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति व उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना शहर में दर्ज मामले के अनुसार सेक्टर-11 निवासी दीक्षा मलिक शुक्रवार रात अपने मौसा पवन डागर व बच्चों के साथ खरीददारी करने बल्लभगढ़ बाजार जा रही थी। जब वह तिगांव रोड स्थित श्मशान घाट के सामने पहुंची तभी उसका पति सीही निवासी कुनाल तेवतिया सामने से आ गया। उसके साथ कार में उसका एक दोस्त भी मौजूद था। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे जान से मारने की नीयत से मौसा की गाड़ी पर गोली चला दी। हालांकि गोली उनकी गाड़ी के पास से निकल गई। गोली चलाने के बाद आरोपी फरार हो गया। दीक्षा के अनुसार उसका अपने पति के साथ पिछले छह महीने से तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है। जांच अधिकारी एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें