फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हथौड़े से पत्नी की हत्या कर पति फरार, केस दर्ज

Fri, 17 May 2024 11:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- 40 हजार के कर्ज में था पति, दोनों के बीच रहती थी अनबन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। शुक्रवार तड़के कहासुनी में पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। आरोपी पर 40 हजार का कर्ज था और वह नशे का आदी था। इसी बात पर दोनों में अक्सर कहासुनी होती थी। थाना सिटी पुलिस ने बड़े बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तिरखा कॉलोनी निवासी अभिनाश ने बताया कि वह अपने माता-पिता और छोटे भाई व बहन के साथ किराये के घर में रहते हैं। उनके पिता संभू राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। उनकी मां पूनम (35) और पिता संभू के बीच कई दिनों से पैसों को लेकर कहासुनी चल रही थी। पिता ने 40 हजार रुपये कर्ज ले रखा था। बृहस्पतिवार की रात को पूरा परिवार छत पर सोने के लिए गया, तब भी पिता और मां के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हो गई। सुबह करीब चार बजे उनकी मां पूनम और पिता संभू नीचे कमरे में आ गए। इस दौरान पिता ने मां के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई। करीब डेढ़ घंटे के बाद सुबह साढ़े पांच बजे जब वह अपने छोटे भाई-बहन के साथ नीचे आए तो मां पूनम को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा। वह उनको आननफानन में उपचार के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। थाना सिटी पुलिस ने बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी महेंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम में मृतका के सिर पर भारी हथियार से हमला करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें