फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: धूप निकलते ही बढ़ी उमस, लोगों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। रविवार को हुई बारिश और चली ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन सोमवार सुबह खिली धूप निकलने के साथ मौसम ने करवट ले ली। तेज धूप के साथ वातावरण में उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को दोबारा गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय धूप तेज होने के कारण सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी हुई।
रविवार को बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया था। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी। लोगों ने मौसम में आई ठंडक का आनंद लिया। हालांकि सोमवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकल आई। धूप के साथ बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी के कारण बार-बार पानी और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें