फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दवा फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक फैली केमिकल की गंध

विज्ञापन
विज्ञापन
रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रही थी, 30 गाड़ियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। खेड़ी रोड पर ग्रेटर फरीदाबाद के हरी विहार स्थित अनु प्रोडक्ट के नाम से चल रही एक दवा फैक्ट्री में सुबह साढ़े पांच बजे भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने फैक्ट्री में रखे केमिकल और दवाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। तेजी से फैली आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। आग लगने के बाद दवा फैक्ट्री में रखे केमिकल की गंध से आसपास के निवासी परेशान गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 30 गाड़ियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ग्रेटर फरीदाबाद के हरी विहार में अनु प्रोडक्ट के नाम से एक दवा फैक्ट्री है। कंपनी में दवा बनाने का कार्य हो रहा था और यहीं पर दवाइयों को स्टोर भी किया गया था। दवाओं का कार्य होने के चलते यहां पर केमिकल्स भी रखे हुए थे। इस दौरान फैक्ट्री में रखे केमिकल्स ने तुरंत आग पकड़ ली। साथ ही यहां स्टोर की दवाएं भी आग की चपेट में आकर जलने लगी। इस दौरान फैक्ट्री से आग की लपटों के अलावा केमिकल के चलते गहरा सफेद धुएं का गुबार आसमान पर छा गया। आग लगने के चलते केमिकल से निकलने वाली तीक्ष्ण गंध से लोगों का वहां रुकना भी काफी मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की लगभग 30 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और साढ़े सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 1 बजे आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

रिहायशी क्षेत्र में दवा फैक्ट्री का विरोध

आग लगने के बाद गंध के चलते परेशान स्थानीय नागरिक इलाके में चल रही इस फैक्ट्री का कड़ा विरोध करते नजर आए। स्थानीय निवासी धर्मवीर और सुनील ने बताया कि यहां पर अक्सर दवाई से निकलने वाली गंध के चलते लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। आग लगने के चलते केमिकल से निकलने वाली बदबू के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दमकल विभाग के कर्मचारी भावी चन्द ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद ही वह मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद इस भीषण गर्मी में इस आग पर काबू पाया गया है। अभी नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकताए इसके बारे में फैक्ट्री मालिक ही स्पष्ट बता पाएंगे।
-
आग की दूसरी खबर
घर में लगी आग, सामान जलकर राख
फरीदाबाद। नगला एंक्लेव स्थित सुभाष चौक पर एक मकान में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। आग के चलते मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय मकान मालिक और उसकी बेटी सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए गए थे। कुछ देर बाद ही उनके पड़ोसियों ने उन्हें फोन करके घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह वापस घर पहुंचे तो मकान में भीषण आग लगी हुई थी और पड़ोसी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे थे।

नगला एंक्लेव स्थित सुभाष चौक पर स्थित मकान के मालिक अशोक कुमार ने बताया कि घटना के वक्त अपनी बेटी के साथ सब्जी लेने के लिए मार्केट गए हुए थे। उस समय घर पर कोई नहीं था। 9:15 बजे उनके फोन पर पड़ोसियों की कॉल आई कि उनके घर में आग लग गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत में वापस अपने घर पहुंचे। इस दौरान पड़ोसी पानी की मोटर चलाकर घर में लगी आग को पानी से बुझाने का प्रयास कर रहे थे। पड़ोसियों ने ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी थी।
विज्ञापन


मकान की ओर जाने वाला रास्ता सकरा और खराब होने के चलते दमकल विभाग की गाड़ी को पहुंचने में लगभग एक घंटा लग गया। इससे मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अशोक कुमार का कहना है कि उन्होंने और उनकी बेटी ने जो कपड़े पहने थे, केवल वही बचे हैं। मकान में आग लगने के चलते उनका बड़ नुकसान हुआ है। आग के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें