-हादसे की भयावहता देख सेक्टर में लोगों के बीच मची भगदड़
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद बीपीटीपी सेक्टर-85 स्थित सी ब्लॉक में एक मकान में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। मकान से आग की लपटें और धुंआ निकलते देख पूरे सेक्टर में भगदड मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना बीपीटीपी पुलिस और दमकल विभाग कर्मियों को। तब तक आग पूरे फ्लैट में फैल गई और करीब 10 लोग आधे घंटे तक आग में फंसे रहे। इस दौरान फ्लैट का सारा समान जलकर राख हो गया।
बीपीटीपी सेक्टर- 85 ए ब्लॉक के उप प्रधान प्रफुल्ल शर्मा ने ने बताया कि सी ब्लॉक में बने चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर शाम करीब 5 बजे आग लग गई। मकान से आग लपटे उठता देख लोगों ने पुलिस और दमकल कर्मी को सूचना दी। जिस समय घर की पहली मंजिल पर आग लगी। उस समय घर की पहली मंजिल पर दो बुजुर्ग, दूसरी मंजिल पर अपनी छोटी बच्ची के साथ एक दपंति और तीसरे मंजिल पर दो लोग और एक सहायिका करीब आधे घंटे तक आग में फंसे रहे। आग को बढ़ता देख लोग सहमे चिल्लाने लगे। लोगों का शोर सुनकर आस पडोस के लोगों ने फ्लैट में फसे लोगों को बालकनी से नीचे चद्दर पर कूदाकर उनकी जान बचाई। जबकि अन्य चार लोगों को दमकल कर्मियों ने बच्ची के साथ सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल कर्मियों ने कडी मशक्कत कर करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग में फंसे लोग सुरक्षित है।
-
वर्जन
सेक्टर- 85 के सी ब्लॉक के मकान नंबर 819 की पहली मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और फ्लैट में फसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। लेकिन अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। यहां सभी लोग सुरक्षित है। इसकी जांच चल रही है।
- पूनम हुडा, थाना प्रभारी बीपीटीपी।