फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: औद्योगिक विस्तार के लिए 9 हजार एकड़ भूमि खरीदेगा एचएसवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

इच्छुक किसान व भूमिधारक ऑनलाइन पंजीकरण कर भूमि का विवरण, दस्तावेज व मूल्य अपलोड कर सकते हैं


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य औद्योगिक व अवसंरचना विकास निगम और एचएसपीवी आवासीय व वाणिज्यिक सेक्टरों में औद्योगिक विस्तार के लिए 9 हजार एकड़ भूमि खरीदेगा। ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह योजना 31 अगस्त तक जारी रहेगी। विभाग के अनुसार इच्छुक किसान व भूमिधारक ऑनलाइन पंजीकरण कर भूमि का विवरण, दस्तावेज व मूल्य अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद भुगतान विभागीय मानकों के अनुसार किया जाएगा।




तिगांव के अंतर्गत 9,000 एकड़ भूमि खरीदने का लक्ष्य


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार को गति देने के लिए भूमि क्रय प्रक्रिया अब पूरी तरह पारदर्शी और त्वरित बनाई गई है। इसके तहत ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से आवश्यक भूमि खरीदी जाएगी। इस कदम से न केवल विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि किसानों व भूमि धारकों को भी उचित मूल्य एवं सरल प्रक्रिया का लाभ मिलेगा। सरकार का यह प्रयास औद्योगिक निवेश बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस योजना के तहत फरीदाबाद के मोहना, मोहियापुर, छायंसा, भागपुरकला, भागपुरखुरद, हंसापुर, सोलाद, थानसारी और भोलरा गांवों की 9,000 एकड़ भूमि खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ई-भूमि पोर्टल भूमि अधिग्रहण हेतु 19 अगस्त 2025 को तहसील तिगांव के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गावों में प्रात 11 बजे से शाम 5 बजे तक कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें