फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एचएसवीपी ने सेक्टर-87 में अवैध कब्जों पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षेत्र से करीब 50 झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। शुक्रवार को सेक्टर-87 में विभाग ने मार्जिन लैंड पर बने करीब 50 झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया। इसके अलावा कुछ दुकानदारों द्वारा बनाए गए 20 से 30 अवैध रास्तों को भी बंद कराया गया।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान एचएसवीपी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत सेक्टर 81 से 89 तक चरणबद्ध तरीके से सरकारी जमीन (मार्जिन लैंड) को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। विभाग पहले ही सेक्टर 81 से 84 तक कार्रवाई कर चुका है। हाल ही में सेक्टर-86 में भी अतिक्रमण हटाया गया था। सेक्टर-87 में बृहस्पतिवार से शुरू हुई यह कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीई राजपाल समेत एसडीओ (सर्वे) योगेश, जेई विजय सिंह, सर्वेयर राम गोपाल और पटवारी रमेश सहित पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें