फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनंगपुर में मकानों का होगा दोबारा सर्वे, अधिकारियों के पहुंचते ही लोगों में बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं की जा रही है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अनंगपुर गांव में मकानों को दोबारा चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) के आदेश पर बुधवार को एसडीएम त्रिलोकचंद सहित प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों के पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों में इस बात को लेकर चिंता दिखाई दी कि कहीं दोबारा तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू न कर दी जाए।



गौरतलब है कि बीते वर्ष सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अनंगपुर गांव में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस दौरान कई व्यावसायिक निर्माणों के साथ कुछ रिहायशी मकानों पर भी कार्रवाई हुई थी। कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली थी और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था। मामले को लेकर जुलाई में महापंचायत का आयोजन भी किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। लगातार विरोध के बाद फिलहाल कार्रवाई पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन




बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के दोबारा गांव पहुंचने से लोगों की चिंता फिर बढ़ गई। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं की जा रही है।



एक अधिकारी ने बताया कि अनंगपुर क्षेत्र के मकानों का पहले हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र की ओर से सेटेलाइट इमेज के माध्यम से चिन्हीकरण किया गया था। अब मकानों का भौतिक सत्यापन करते हुए दोबारा चिन्हीकरण किया जाएगा। इसके आधार पर नई रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से अपने मकानों को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। लोगों ने प्रशासन से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने और प्रभावित परिवारों के हितों का ध्यान रखने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें