पलवल (संवाद)। हरियाणा में जनगणना की तैयारियां पूरी होने के बाद आज से जिले में घर-घर जाकर जनगणना और हाउस लिस्टिंग का काम शुरू होगा। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि यह प्रक्रिया 30 मई तक चलेगी, जिसमें गणनाकर्मी हर घर का सर्वे करेंगे।इस दौरान मकानों की स्थिति, उपयोग, पारिवारिक सदस्यों की संख्या, आयु, लिंग और शिक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण दर्ज किए जाएंगे। उपायुक्त ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्रीय दायित्व है। इसमें दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से सही और सटीक जानकारी देने का आग्रह किया।