फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोटी देने में पांच मिनट की देरी पर होटल संचालक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोहना रोड पर होटल में रोटी देने में महज 5-7 मिनट की देरी होने पर ग्राहकों ने होटल संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मुजेसर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जीवन नगर पार्ट-2 निवासी मोहसिम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोहना रोड पर उनका सिकंदराबाद चिकन नाम से होटल है। चार अक्तूबर की शाम करीब 7:30 बजे जीवन नगर गौछी निवासी अनवर अपने भाई अकबर, इस्लाम और निसार मुर्गे वाले के साथ होटल पर आया। उन्होंने रोटी का ऑर्डर दिया। मोहसिम ने जब रोटी तैयार होने में थोड़ा समय लगने की बात कही, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद अकबर ने मोहसिम को पकड़ लिया और उस पर चाकू से पेट और हाथ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस्लाम ने सिर पर कुर्सी से हमला किया, जबकि निसार ने लात-घूंसों से पीटा। बीच-बचाव करने आए मोहसिम के भाई मोसिम के साथ भी मारपीट की गई। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल मोहसिम का बीके अस्पताल में मेडिकल कराया गया, जिसमें शरीर पर तीन चोटें दर्ज की गई हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें