फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गड्ढे में गिरकर अस्पताल के मैनेजर की मौत

विज्ञापन
मंझावली पुल पर असंतुलित होकर मोटरसाईकिल खड्डे में गिरने पर युवक की हुई मौत। संवाद
विज्ञापन
मंझावली पुल के अधूरे हिस्से ने ली जान, अंधेरे में अधूरी सड़क का नहीं चला पता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मंझावली पुल के अधूरे हिस्से पर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी उजागर हुई है। नोएडा की ओर जा रहे अस्पताल के मैनेजर की बाइक पुल के अधूरे हिस्से के आगे बने गहरे गड्ढे में गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों ने अधूरे पुल पर पर्याप्त चेतावनी संकेत और बैरिकेडिंग न होने को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। मृतक की पहचान एनआईटी-1 निवासी अतुल कुमार जोशी के रूप में हुई है, जो आई केयर अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, अतुल रविवार देर रात बाइक से मंझावली पुल के रास्ते नोएडा की ओर जा रहे थे। हरियाणा की तरफ पुल का निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाला ढलान और सड़क अभी अधूरी है। रात के अंधेरे में उन्हें आगे सड़क समाप्त होने का अंदाजा नहीं लगा और वह बाइक समेत गहरे गड्ढे में जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह खेतों की ओर जा रहे स्थानीय लोगों ने गड्ढे में एक व्यक्ति और उसकी बाइक को पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तिगांव थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि घटनास्थल उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र में आता है। इसके बाद तिगांव पुलिस ने मामले की जानकारी दनकौर पुलिस को दी। दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें