फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार माह से वेतन नहीं मिलने पर होम गार्ड ने किया प्रदर्शन

Thu, 15 Jun 2023 05:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह से वेतन नहीं मिलने पर होम गार्ड ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- मकान का किराया देने के लिए भी नहीं हैं पैसे, 200 होम गार्ड परेशान

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव मोटूका स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में तैनात 200 होम गार्ड को चार माह से वेतन नहीं मिला है। होम गार्ड ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे होम गार्ड ने बताया कि उनमेें से ज्यादातर दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। इसलिए वह गांव में किराए पर मकान लेकर रह रहे हैं। वेतन नहीं आने की वजह से मकान किराया भी नहीं दे पा रहे हैं। जिसकी वजह से मकान मालिक ने उनको कमरा खाली करने के लिए कह दिया है। इस पर उच्च अधिकारियों द्वारा भी रोज आजकल किया जा रहा है। होम गार्ड के कमांडर चीफ मनीष का कहना है कि वेतन के लिए वह उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कुछ तकनीकी परेशानी के कारण सैलरी नहीं आ रही है। सैलरी के लिए कर्मचारी के बेल्ट नंबर के साथ कोड बनाया जाता है, जोकि कुछ कर्मचारियों का गलत बना हुआ था। उसको ठीक करने में भी समय लग रहा। इसके अलावा अभी बजट की भी समस्या है। शनिवार तक कुछ होमगार्ड को वेतन दिलवाया दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें