फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गुंडा टैक्स नहीं देने पर भाईयों ने मिलकर ऑटो चालक को पीटा

Thu, 15 Jun 2023 05:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने सिर पर ईंट मारकर किया लहूलुहान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुंडा टैक्स नहीं देने पर दो भाईयों ने मिलकर एक ऑटो चालक के सिर में ईंट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनंगपुर गांव निवासी नेतराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बड़ा बेटा अरुण कुमार ऑटो चलाता है। 10 जून की रात करीब नौ बजे अनंगपुर गांव निवासी दो भाईयों सन्नी व टीटू ने अरुण से कहा ऑटो चलाना है तो पैसे देने होंगे। मना करने पर आरोपियों ने अरुण को जाति सूचक शब्द कहकर पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने रोड से ईंट उठाकर अरुण के सिर पर मार दी। इससे अरुण के सिर में गहरी चोट लगी और वह अचेत होकर वहीं गिर गया। गंभीर हालत में अरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नेतराम का कहना है आरोपियों ने कई बार अरुण से गुंडा टैक्स की मांग की थी लेकिन वह हर बार पैसा देने से साफ मना कर देता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें