फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लक्ष्मी नारायण मंदिर में होली महोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। गोपी कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में 73वां वार्षिकोत्सव एवं फूलों की होली महोत्सव के अवसर पर आस्था भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन पुष्प वर्षा और फूलों की होली के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में भाजपा नेता अमन गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि शांति और निरंतर विकास की कामना की। श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली खेलते हुए उन्होंने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। अमन गोयल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि यह प्रेम भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रधान तिलक नागपाल, मंडल के सदस्य राम स्वरूप खुराना, वाई आर खेर , चंद्र बजाज ,यश बजाज , शिवम बत्रा , मंदिर कार्यकारिणी से सदस्यों में हेमंत खुराना , उपप्रधान सतीश आहूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें