फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तावडू में हिंदू सम्मेलन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। नगर के वार्ड नं 16 रजवाड़ा मोहल्ला स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में आज (रविवार) को हिंदू समाज की एकता, जागरूकता एवं संगठन शक्ति को सशक्त करने के उद्देश्य से विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में कई संत महापुरुष भी भाग लेंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा गुरुग्राम महानगर ओबोसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि यह भव्य सम्मेलन सुबह 10 बजे से दोपहर बजे तक वार्ड नंबर 16 राजवाड़ा मोहल्ला स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में आयोजित होगा। कार्यक्रम से पहले महिलाओं द्वारा नगर में दो अलग-अलग कलश यात्राएं निकाली जाएंगी। जो सनातन धर्म मंदिर प्रेम मोहल्ला और रेवाड़ी रोड़ स्थित श्री श्याम बिहारी मंदिर से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगीं। सम्मेलन में सनातन संस्कृति के गौरव, धर्म रक्षा एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। संत-महात्माओं द्वारा धर्म प्रवचन किए जाएंगे, जिनमें सनातन ज्ञान, भारतीय संस्कृति और जीवन मार्गदर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। मनोज सोनी बताया कि यह सम्मेलन सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें