फरीदाबाद। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के क्षेत्रीय कार्यालय, हरियाणा में 14 सितंबर से चल रहे हिंदी पखवाड़े का बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता कर्मचारियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय निदेशक हरि ओम प्रकाश ने कहा कि हिंदी भाषी प्रदेश हरियाणा में सभी का दायित्व है कि कार्यालयीन कार्य हिंदी में किए जाएं। इस अवसर पर उप निदेशक शिव शक्ति शर्मा, विवेकानंद, विवेक, पूनम बाला, बृजेश मिश्रा, सहायक निदेशक राजभाषा समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद