फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आयुष चिकित्सा पद्धतियों के महत्व पर प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व होम्योपैथी दिवस पर लगे चिकित्सा शिविर का 266 लोगों ने उठाया लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर एनआईटी की गांधी कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर धर्मशाला में आयुष विभाग की ओर से निशुल्क चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और आयुष पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में वार्ड-15 के पार्षद जसवंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी (डीएओ) डॉ. मोनीषा लांबा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में डॉ. लांबा ने आयुष चिकित्सा पद्धतियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


शिविर की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें प्राणायाम और विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। इसके बाद विशेषज्ञों द्वारा मरीजों के रक्त चाप और रक्त शर्करा की निशुल्क जांच की गई। परामर्श के बाद जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त होम्योपैथिक दवाइयां भी वितरित की गईं।


इस दौरान डॉ. मनीषा बिष्ट ने कन्या भ्रूण हत्या जैसे संवेदनशील विषय पर व्याख्यान देते हुए समाज को जागरूक किया और बेटियों के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने होम्योपैथी का उद्भव और विकास विषय पर भी विस्तार से जानकारी दी और इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन




शिविर को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे दिन चले इस अभियान में कुल 266 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श और औषधियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने आयुष विभाग और डॉक्टरों की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें