फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भारी वाहनों का फरीदाबाद और दिल्ली जाने पर पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल के चलते 12 अगस्त रात्रि नौ बजे से 13 अगस्त दोपहर 2 बजे तक और 14 अगस्त रात 9 बजे से 15 अगस्त दोपहर दो बजे तक सभी कामर्शियल भारी वाहनों का फरीदाबाद एवं दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी ट्रांसपोर्टर एवं कमर्शियल वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर यह आदेश जारी किए गए हैं। यूपी एवं पलवल की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन चालक जो फरीदाबाद एवं दिल्ली के रास्ते आगे जाते हैं, वह वैकल्पिक मार्ग केजीपी व केएमपी का प्रयोग करें। फरीदाबाद के सभी बॉर्डर एरिया जिसमें बदरपुर, पहलादपुर, शूटिंग रेंज, दुर्गा बिल्डर, मांगर होते हुए छतरपुर जाने वाले रोड इत्यादि सभी रास्तों से प्रवेश वर्जित रहेगा। पुलिस टीम द्वारा उच्च अधिकारियों के आदेश पर यातायात को प्रभावित करने वाले भारी वाहन जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइड में खड़े रहते हैं। जिनके कारण यातायात प्रभावित होता है और हादसा होने की संभावना बनी रहती है। उनके खिलाफ चालान किए जा रहे हैं तथा मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें