फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घना कोहरा छाया, वाहनों की रफ्तार थमी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 10 मीटर से कम रही। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहर की विभिन्न सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चले। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिली। यहां कोहरे के कारण पास में खड़े व्यक्ति तक एक-दूसरे को नहीं देख पा रहे थे।
विज्ञापन

गाड़ियों की लाइटों के जलने के कारण सुबह ही ऐसा लग रहा था कि शाम का वक्त आ गया। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार अरब सागर से मिली नमी और उत्तर भारत से आ रही शीत लहरों के कारण कोहरा छाया रहा। मौसम में यह बदलाव सप्ताह भर जारी रहने की संभावना है।
सुबह 11 बजे धूप निकलने से लोगों को कोहरे से राहत मिली। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बदलते मौसम में डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कई दिन बाद शनिवार सवेरे घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

कोहरे की वजह से बढ़ी ठंड के बाद लोग घरों में दुबके रहे। उधर कोहरे के बीच बच्चे स्कूल जाते हुए नजर आए। ठंड को देखते हुए परिजनों ने बच्चों को कैप पहनाकर भेजा था। सुबह छह बजे तक दृश्यता शून्य थी। जब लोगों के काम पर जाने का वक्त हुआ, तो दृश्यता 10 मीटर तक आ गई। हवा न चलने और मौसम में नमी बढ़ने के कारण 10 बजे तक कोहरे का कहर कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें