फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर में बढ़ी गर्मी, तापमान पहुंचा 38, दो दिन बाद बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 11, 12 और 13 मई को बारिश होने की संभावना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि मौसम विभाग ने 11, 12 और 13 मई को बारिश होने की संभावना जताई है।

गर्मी के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यदि 11, 12 और 13 मई को बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन तब तक चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाए रखेगी। गर्मी बढ़ने से बिजली और पानी की मांग में भी इजाफा हो रहा है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है। लोगों को ऐसे समय में खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें