फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्मी से जनजीवन प्रभावित, लू का अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भीषण गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों की दिनचर्या और नींद दोनों प्रभावित हो रही हैं।



मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए लू चलने का अलर्ट जारी किया है और फिलहाल राहत की संभावना कम जताई है। पिछले 15 दिनों से शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण हालात और गंभीर हो गए हैं। सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगती है और दोपहर तक तापमान तेजी से बढ़ जाता है। शनिवार को सुबह नौ बजे ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो दोपहर तक 44 डिग्री तक जा पहुंचा।
विज्ञापन




तेज लू के चलते दोपहर में सड़कों पर रहा सन्नाटा

गर्मी और तेज लू के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। खासकर बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित नजर आए। कई लोग पेड़ों और इमारतों की छाया में रुककर राहत पाने की कोशिश करते दिखे। वहीं रात के समय भी तापमान अधिक रहने से लोगों को चैन की नींद नहीं मिल रही है, जिससे थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है।
विज्ञापन



सिरदर्द, डिहाइड्रेशन और कमजोरी की बढ़ी शिकायतें

गर्मी का असर अब स्वास्थ्य पर भी स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। शहर के अस्पतालों में चक्कर आना, सिरदर्द, डिहाइड्रेशन और कमजोरी की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में पिछले 15 दिनों में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें