फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआईसी अस्पताल के बाहर लगा कूड़े का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों और तीमारदारों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के बाहर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कूड़े के ढेर से अस्पताल में आने वाले मरीजों, तीमारदारों और आस-पास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के बाहर कूड़ा पड़ा होने से लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

अस्पताल के बाहर काफी दिनों से कूड़ा पड़ा है, जिसकी वजह से लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। कूड़े के ढेर पर अक्सर लावारिश पशु मुंह मारते रहते हैं, जिससे गंदगी सड़कों पर भी फैल रही है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से कई बार शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रूपलाल ने बताया कि यह स्थिति काफी समय से बनी हुई है। एक ऐसी जगह जहां रोजाना सैकड़ों लोग इलाज के लिए आते हैं। गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य निवासी टेकचंद ने बताया कि अस्पताल के बाहर ही कूड़े का ढेर होने से मरीज ठीक नहीं होंगे बल्कि और भी ज्यादा बीमार होने का खतरा बना हुआ है। इसकी वजह से कई बार सड़क पर जाम भी लग जाता है, जिससे एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। हमारी प्रशासन से मांग है कि अस्पताल के बाहर जल्द से जल्द कूड़ा हटाया जाए जिससे मरीजों और स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें