फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों-फ्रंटलाइन वर्कर्स से ज्यादा जागरूक हैं बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना से बचाव को टीकाकरण के लिए अब तक सबसे अधिक उत्साह बुजुर्गों में देखने को मिल रहा है। अब तक स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीकाकरण में प्राथमिकता दी गई। इसके बाद वरीयता में बुजुर्गों का नाम आया। जोश में यह बुजुर्ग स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। यह जोश तब है जब ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल धीमा है, बुजुर्गों को मौके पर ही टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने के बाद वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी उन्हें पूरा सहयोग मिलने लगा है। टीकाकरण के दौरान यदि बुजुर्ग अपना आयु प्रमाण पत्र दिखा रहे हैं तो मौके पर बिना देर किए उन्हें टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी
टीकाकरण के बाद एक बुजुर्ग महिला को लगातार तीन दिन से बुखार है। हालांकि परिजन इसे मौसम में बदलाव के कारण हुई परेशानी बता रहे हैं। उधर स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि करीब पांच हजार से ज्यादा बुजुर्गों का टीकाकरण किया जा चुका है। कोई परेशानी सामने नहीं आई है। मौसम के कारण बच्चों और बुजुर्गों में स्वास्थ्य समस्या आम बात है। इसे टीकाकरण से जोड़कर न देखें।
टीकाकरण को लेकर लोगों के जोश से खुश हूं। स्वास्थ्य के प्रति सजग होकर ही कोरोना की जंग जीती जा सकती है। जिले में बुजुर्गों में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्हें टीकाकरण में प्राथमिकता भी दी जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. रणदीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
जिले में शनिवार को 2061 लोगों ने टीकाकरण कराया। लोगों को जागरूकता दिखाई दे रही है। वह टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं।
- डॉ. रमेश, टीकाकरण नोडल
23 नए संक्रमित मिले
जिले में कोरोना के नए मरीजों में अचानक उछाल आया है। शनिवार को 23 नए संक्रमित मिले। करीब 40 दिन बाद मरीजों की संख्या इतनी बढ़ी है। इससे पहले 23 जनवरी को 23 कोरोना संक्रमित मिले थे। शनिवार को 14 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को डबुआ कॉलोनी, ग्रीनवैली, अहीर वाड़ा, सेक्टर-8, सेक्टर-16, सेक्टर-19, सेक्टर-64, सेक्टर-31, सेक्टर-28, सेक्टर-17, सेक्टर-86, सेक्टर-88, सेक्टर-21, खेड़ी कला, मेवला महाराजपुर व सेक्टर-77 से नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 46580 हो गई है। इनमें से 4668 स्वस्थ हुए हैं। अभी तक 418 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के अब 94 मरीज सक्रिय हैं। इनमें से 15 अस्पतालों में भर्ती हैं। शेष 79 होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। कोविड-19 के नोडल डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में दो कोरोना संक्रमित ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं, इसमें से एक वेंटिलेटर पर है। पिछले 24 घंटों में 1189 नमूने लिए गए हैं। अभी 1147 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें