फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन लाख की रिश्वत मांगने की एवज नगर निगम का स्वास्थ्य अधिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को तीन लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी नितिश परवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर से कूडा उठाने के लिए लाइसेंस बनाने की एवज में पैसे मांग रहा था।
विज्ञापन

बसेलवा कालोनी निवासी हरिओम ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि वह शहर में कूड़ा उठवाने के टेंडर लेता है। इसके लिए उसे अपना पक्का लाइसेंस बनवाना था। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी नीतिश परवाल से उसने लाइसेंस के लिए बात की। आरोप है अधिकारी ने उससे तीन लाख रुपये रिश्वत की मांग की। हरिओम ने मामले की जानकारी ब्यूरो को दे दी। इंस्पेक्टर राकेश की अगुआई में टीम का गठन किया गया। योजना के अनुसार हरिओम बैग में पैसे लेकर निगम मुख्यालय पहुंच गया। नीतिश ने उसे अपनी कार में बिठा लिया। इसी बीच आरोपी को शक हो गया और उसने पैसे पकडने से मना कर दिया। टीम को देख आरोपी मौके से भाग कर बीके अस्पताल में घुस गया। इसी बीच ब्यूरो की टीम ने उसे धर दबोचा। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें