बल्लभगढ़। सीही गांव में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के जान से खिलवाड़ कर रहे एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान तपन विश्वास के रूप में हुई है। वह बंगाली क्लीनिक के नाम से लोगों का इलाज कर रहा था। उसके पास कोई डिग्री नहीं है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मान सिंह व औषधि नियंत्रक अधिकारी डॉ. संदीप गहलान के नेतृत्व में बनी टीम ने सेक्टर-7 चौकी पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। क्लीनिक पर मिली दवाएं जब्त कर ली गई हैं। संवाद