फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की होगी स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 सितंबर से 25 दिसंबर तक व्यापक अभियान चलाया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 सितंबर से 25 दिसंबर तक 100 दिवसीय व्यापक राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग निवारण व नियंत्रण स्वस्थ जन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि स्वस्थ जन अभियान के तहत जिले के 30 से अधिक आयु के शत प्रतिशत टारगेट नागरिकों को कवर करते हुए उनकी स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों से अभियान को सफल बनाने के लिए संपूर्ण सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सरकार की ओर से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, एनएएफएलडी, मोटापा और अस्थमा जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए राज्य के सभी जिलों में एनपीएनसीडी लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि अस्वस्थ जीवनशैली (शारीरिक निष्क्रियता, अस्वस्थ आहार, तंबाकू और शराब का सेवन), तेजी से हो रहा शहरीकरण, प्रदूषण आदि उक्त बीमारियों के प्रमुख कारण हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनपी-एनसीडी का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य में सुधार, जीवनशैली में बदलाव, प्रारंभिक स्क्रीनिंग, निदान और रोगों का प्रबंधन है। इस कार्यक्रम के तहत 30 वर्ष और इससे अधिक आयु की आबादी की उच्च रक्तचाप, मधुमेह और तीन सामान्य कैंसर रोग अर्थात मुख, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के लिए जनसंख्या-आधारित स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें