फिरोजपुर झिरका। श्री अखंड रामायण पाठ एवं सुंदरकांड पाठक सेवा समिति, फिरोजपुर झिरका के तत्वावधान में आयुष विभाग द्वारा चौपाल देवी मंदिर के पास निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहतास सर्राफ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए श्री अखंड रामायण पाठ एवं सेवा समिति को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता राशि भी भेंट की। आयुष विभाग की ओर से लगाए गए इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में क्षेत्र के लगभग 264 से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया और स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ निशुल्क दवाइयों का लाभ लिया। डॉक्टरों की टीम में डॉ. आदित्य गौड़ और डॉ. अतुल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। संवाद