पलवल। आयुष निदेशालय पंचकूला के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अल्लिका में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और किशोर-किशोरियों को संतुलित पोषण के प्रति जागरूक करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि पोषण स्वास्थ्य कैंपों के माध्यम से लोगों को सही खान-पान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कैंप में डॉ. कुलदीप प्रसाद, डॉ. चिराग और डॉ. रफीक अहमद ने स्वास्थ्य परामर्श व दवा वितरण किया। संवाद