फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केवीएस को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची हरियाणा की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
- बालकों की टेबल टेनिस टीम ने 3-2 से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में चल रहे अंडर-14 नेशनल नेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। इसके साथ ही बालकों की टीम सेमीफाइलन से सिर्फ एक कदम दूर है। बता दें कि टीम ने बृहस्पतिवार को ही आईएसबीओ को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई थी। इसके बाद टीम ने पुडुचेरी को 3-0 से बेहद आसानी से हराकर तीसरे दौर में अपना स्थान पक्का किया था।
विज्ञापन


वहीं तीसरे मुकाबले में टीम ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को 3-2 और चौथे मुकाबले में महाराष्ट्र को 3-1 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की थी। वहीं अब हरियाणा ने केवीएस को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। जहां पर टीम का सामना सीबीएससी से होगा। सहायक जिला मौलिक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि अब तक सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम से पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें