फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Result: पृथला सीट पर BJP के साथ खेल, निर्दलीय उम्मीदवार बने वजह; कांग्रेस के रघुबीर तेवतिया जीते

Tue, 08 Oct 2024 01:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

Haryana Election Result 2024: फरीदाबाद की पृथला विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने बाजी मार ली है। पृथला में निर्दलीय उम्मीदवार नायनपाल ने भाजपा का खेल कर दिया।कांग्रेस के रघुबीर तेवतिया जीत गए हैं। 
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद जिले की पृथला विधानसभा सीट के नतीजे आ चुके हैं। सेक्टर 16 के पंजाबी भवन में करीब 17 राउंड तक चली मतगणना में कांग्रेस के रघुबीर तेवतिया ने भाजपा प्रत्याशी टेक चंद शर्मा को 20379 वोट से हराया है। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 69998 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी को 49579 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर नयनपाल रहे हैं। उन्हें 21987 वोट मिले है।

विज्ञापन


नयनपाल भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय मैदान में थे। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी ने सुबह मतगणना शुरू होने के दौरान पहले राउंड में बढ़त बनाई थी। लेकिन दूसरे राउंड के बाद वह पिछड़ते चले गए। करीब दस राउंड की वोटिंग के बाद लगातर पिछड़ने पर वह दोपहर करीब 12 बजे मतगणना केंद्र से बाहर निकल आए।

बता दें कि 2019 में पृथला सीट से नयनपाल रावत निर्दलीय विधायक चुने गए थे। 2014 में इस सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर टेक चंद शर्मा विधायक चुने गए गए थे, लेकिन इस बार वह भाजपा से मैदान में है।
विज्ञापन


2009 में यह सीट कांग्रेस के रघुबीर तेवतिया पास थी। ऐसे में पिछले दस साल से पृथला की सत्ता से बाहर कांग्रेस ने एक बार फिर से 2009 के विधायक अपने विधायक पर दांव लगाया था। हरियाणा के फरीदाबाद में रघुबीर तेवतिया ने कांग्रेस के नाम को जिंदा रखने का काम किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें