फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Polls: फरीदाबाद में आज स्टार प्रचारक भरेंगे हुकार, सीएम सैनी, हुड्डा और दुष्यंत चौटाला करेंगे प्रचार

Tue, 24 Sep 2024 03:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तिथि पास आती जा रही है, चुनाव का रंग भी शहरभर में जमकर चढ़ रहा है। ऐसे में पार्टियों के स्टार प्रचारकों के जिले की छह विधानसभाओं में अलग-अलग दौरे और जनसभाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला। नायब सिंह सैनी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव का खुमार अब शहर में सिर चढ़कर बोल रहा है। भाजपा, कांग्रेस और जजपा जैसी पार्टियों के स्टार प्रचारकों ने जिले के विधानसभा क्षेत्रों का दौर करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एनआईटी और तिगांव विधानसभा में जनसभा करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बड़खल में जनसभा करेंगे। वहीं, तिगांव विधानसभा में दुष्यंत चौटाला अपने प्रत्याशी के लिए हुंकार भरेंगे।

विज्ञापन


जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तिथि पास आती जा रही है, चुनाव का रंग भी शहरभर में जमकर चढ़ रहा है। ऐसे में पार्टियों के स्टार प्रचारकों के जिले की छह विधानसभाओं में अलग-अलग दौरे और जनसभाएं शुरू हो गई हैं। मंगलवार को सीएम और भाजपा नेता नायब सिंह सैनी तिगांव और एनआईटी विधानसभा में जनसभाएं करेंगे। भाजपा प्रवक्ता विनोद गुप्ता ने बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी शाम चार बजे तिगांव विधानसभा की नवीन नगर इस्माइलपुर में प्रत्याशी राजेश नागर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद एनआईटी विधानसभा की डबुआ कालोनी में भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना के पक्ष में प्रचार करेंगे।

विज्ञापन

दूसरी तरफ, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश के बड़े नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा बड़खल विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह के पक्ष में प्रचार के लिए एनआईटी-1 मार्केट में जनसभा करेंगे। इसके अलावा जजपा नेता दुष्यंत चौटाला तिगांव विधानसभा में खेड़ी कलां में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में लोगों को संबोधित करेंगे।

नरेंद्र मोदी की रैली में प्रत्येक विधानसभा में 10 हजार की भीड़ ले जाने का लक्ष्य
फरीदाबाद और पलवल जिले की नौ विधानसभा के मतदाताओं को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी रैली 2 अक्तूबर को पलवल के गतपुरी में रखी गई है। भाजपा नेताओं का दावा है कि यहां सभी नौ विधानसभा से एक लाख से अधिक लोगों की जनता उन्हें सुनने के लिए आएगी। फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने बताया कि जिले की प्रत्येक विधानसभा से करीब 10-10 लोगों को पलवल की रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

योगी और पुष्कर सिंह धामी की होंगी जनसभाएं
विधानसभा चुनाव के लिए फरीदाबाद में आगामी दिनों में भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के भी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें