फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने शिक्षकों की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने शिक्षकों की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को राज्य अध्यक्ष हरिओम राठी के नेतृत्व में मौलिक शिक्षा निदेशक अशोक कुमार गर्ग से मुलाकात के दौरान उनके समक्ष शिक्षकों की समस्याओं को रखा।
हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष चतर सिंह ने बताया कि अभी केवल सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं ।विद्यालय मर्ज करने का कोई विचार नहीं है। प्राथमिक शिक्षकों की मुख्य समस्याएं प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों का अन्तर्जिला स्थानांतरण करने, 2017 में नियुक्त प्राइमरी शिक्षकों को स्थाई जिला आवंटन करने , सामान्य स्थानांतरण करने, सभी प्रकार की पदोन्नति करने की मांग की गई। प्राथमिक शिक्षकों को मेडिकल लीव देने, एलटीसी वित्त विभाग से जारी करवाने एवं दिसंबर 2022 में नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों का पिछले 6 मास का वेतन जारी करवाने की मांग की। निदेशक ने एसोसिएशन की सभी मांगों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक वीरेंद्र रुहिल, युद्धवीर सहारण, सोनीपत से बिजेंद्र सिंह, कैथल के जिला प्रधान बलजीत गोपेरा, कुरुक्षेत्र के जिला प्रधान राजपाल कालडा, रोहतक के महासचिव रमेश सिवाच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें