फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा खेलों की खान : कृष्णपाल गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला वर्ग की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शनिवार को हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 खेल परिसर में सांसद खेल महोत्सव की महिला वर्ग की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विजेताओं को 51 हजार, 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए गए। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा खेलों की खान है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले पांच वर्षों से इस महोत्सव का आयोजन हो रहा है। गुर्जर ने यह भी कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में विधायक सतीश फागना, धनेश अदलखा और हरेंद्र सिंह सहित अधिकारी व प्रशिक्षक मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें