फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, आज अंग्रेजी का पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम में 64 परीक्षा केंद्रों पर 9,000 छात्र देंगे पेपर, जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। शांतिपूर्वक और नकलरहित परीक्षा के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पहले दिन विद्यार्थी अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे। इसे लेकर छात्रों में उत्साह के साथ हल्का तनाव भी देखा जा रहा है।

जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 64 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर लगभग 9,000 विद्यार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है। केंद्रों पर प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की गहन जांच की जाएगी। एडमिट कार्ड की जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति दी जाएगी। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू की गई है। इसके तहत किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हंगामा या परीक्षा में हस्तक्षेप पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नकल रोकने के लिए आठ विशेष टीमें
नकल पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ओर से 8 अलग-अलग स्तर की टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में शिक्षा विभाग के अधिकारी, उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड) और जिला स्तरीय निरीक्षण शामिल हैं। ये टीमें परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखेंगी और औचक निरीक्षण कर किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई करेंगी।

बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देश
सभी विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड और फोटो युक्त पहचान पत्र (आईडी) साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र के अंदर ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। देरी से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रश्नपत्र पहुंचाने की व्यवस्था
प्रश्नपत्र को परीक्षा से दो दिन पहले ही मुख्यालय पर सुरक्षित रखा जाता है। परीक्षा वाले दिन सभी परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र सुरक्षित रूप से पहुंचाने का प्रबंध किया गया है। प्रत्येक केंद्र को परीक्षा शुरू होने से लगभग एक घंटे पहले प्रश्नपत्र भेज दिया जाएगा, ताकि परीक्षा समय पर शुरू हो सके और सुरक्षा सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें