अंडर 11, 14 और अंडर 17 और 19 के कई खिलाड़ियों ने बनाई एथलेटिक्स के राज्य स्तरीय खेलों में जगह
- शॉटपुट, एथलेटिक्स, जैवलिन थ्रो, बाधा दौड़, लंबी कूद, हाई जंप आदि के मुकाबलों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में गुरुवार को जिला स्तरीय अंडर 11, 14 और अंडर 17, 19 के बालक और बालिकाओं के शॉटपुट, एथलेटिक्स, जैवलिन थ्रो, बाधा दौड़, हाई जंप सहित विभिन्न मुकाबलों का आयोजन किया गया। इनमें विभिन्न खेलों से 2 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेलों के लिए जगह बनाने में कामयाबी पाई।
जैविलन थ्रो में बालक वर्ग से अंडर 17 में हर्ष खत्री (ज्ञान स्कूल) ने पहला और मुकुल पाली (जीबीएसएसएस) ने दूसरा स्थान पाकर राज्य स्तरीय खेलों में अपनी जगह बनाई। वहीं, बालिका वर्ग में अंडर 17 से प्राची भाटी (डीएसआईएस) पहले पायदान पर रहीं और रोहिणी कौशिक (इन्फैंट जीसस) दूसरे स्थान पर रहीं जबकि अंडर 19 में सृष्टि और इशिता गोयल (डीएसआईएस) पहले और दूसरे स्थान पर रहीं।
अन्य खेलों में 110 मीटर बाधा दौड़ में अंडर 17 से सुमित सिंह और बलदेव पाठक (डीपीएस 19) ने शहर का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया। अंडर 19 से विक्रम सैनी ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में अंडर 17 से जान्हवी (हॉली चाइल्ड) विजयी रहीं।
हाई जंप के बालक वर्ग में अंडर 19 से राहुल (आईजेएस) चांदपुर, और विहान (एमडीआईएस) ने पहले और दूसरे स्थान पर रहकर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर 17 में मनीष (ज्ञान स्कूल) और विवेक (जीएसएसएस) ऊंचागांव, पहले और दूसरे पर रहे। बालिकाओं में रचना और नायरा (जीएमएस) प्रहलादपुर, पहले और दूसरे स्थान पर रहे।
अब नजर डालें अंडर 14 और 11 पर तो बालकों की हाई जंप से अंडर 14 में दक्ष और सचिन (ज्ञान स्कूल) ने अगले दौर में जगह बनाई।
रेस में सबसे ज्यादा 100, 200, 400 और 600 मीटर के चार मुकाबले खेले गए 100 मीटर दौड़ में कुशांत (ज्ञान स्कूल) और लोमेश (हॉली चाइल्ड) पहले और दूसरे पर रहे। 200 मीटर में विहान (डीपीएस 19) ने बाजी मारी, कुशांत यहां दूसरे पर रहे। 400 मीटर में रिहान (पीएम श्री खंडावली) पहले और विराट (जीएसएसएस) फिरोजपुर, दूसरे पर रहे।
600 मीटर प्रतियोगिता में जतिन (एपीस) और प्रत्यक्ष (डीपीएस) पहले और दूसरे पर रहे। वहीं लंबी कूद में विहान खन्ना (डीपीएस 19) और दक्ष (जीपीएस) पहले और दूसरे पर रहे। हाई जंप में दक्ष पहले और आयुष (जीएमएस) दूसरे पर रहे। शॉटपुट में मुकुट (जीपीएस) ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे पर गौरव (डीएसआईएस) रहे। डिस्कस थ्रो में हर्षित (डीएसआईएस) पहले और सचिन (जीपीएस) दूसरे पर रहे।
बाधा दौड़ में बालकों में विहान और प्रत्यक्ष (डीपीएस) पहले और दूसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिकाओं में नम्रता और युविका ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर 11 में 100 मीटर दौड़ में अंकित (हॉली चाइल्ड) और तेजस (एमडीआईएस) पहले और दूसरे पर रहे। 200 मीटर दूरी में अंकित और अर्नव (हॉली चाइल्ड) पहले दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में पारस (वीएसआईएस) पहले और जयंत यादव दूसरे पर रहे।