फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होटल पार्क प्लाजा में मनाई गई हरियाली तीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-21सी स्थित होटल पार्क प्लाजा में पंडित जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट कॉलेज और वीविंग सिनर्जीज संस्था के सहयोग से हरियाली तीज का पारंपरिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में फरीदाबाद की मेयर प्रवीन बत्रा जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस उत्सव में एनएसएस के छात्रों ने आयोजन की व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। छात्राओं ने पारंपरिक पोशाकों में सज-धजकर उत्सव में भाग लिया और तीज के शुभ अवसर पर मेहंदी भी लगाई। कार्यक्रम में लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर एनएसएस की संयोजिका डॉ. रजविंदर कौर, डॉ. निशा तेवतिया, डॉ. प्रमिला, डॉ. ललिता चौधरी, डॉ. चारू शर्मा और वुमन सेल की प्रभारी डॉ. नीतू मलिक विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें