फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने शनिवार को अपने पैतृक गांव तिगांव में कालका सुपरमार्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता जेपी नागर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुझे स्वरोजगार की ओर बढ़ रहे युवाओं को देखकर प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि रोजमर्रा के काम की वस्तुएं इस दुकान पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने दुकान चलाने वाले युवाओं को स्वरोजगार की तरफ कदम बढ़ाने पर बधाई दी और कहा कि स्वरोजगार ही भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का मंत्र है। आप लोग वास्तव में इसके लिए बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर तिगांव अधाना पट्टी के सरपंच वेद प्रकाश अधाना, तिगांव के सरपंच विक्रम प्रताप नागर, वरिष्ठ भाजपा नेता अमन नागर, राम सिंह नेताजी, ग्रीवेंस कमेटी के मेंबर दयानंद नागर, हरिचंद सरपंच, राजेंद्र नागर, रामपाल अधाना, वीरपाल जैलदार, पप्पू चेयरमैन, बलजीत नागर, वीरेंद्र नागर, धीर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। ब्यूरो