फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण की रिपोेर्ट को लेकर मरीजों को आए दिन परेशानी उठानी पड़ रही है। संक्रमित पाए जाने वाले लोगों को विभाग की ओर से समय पर जानकारी नहीं मिल रही है। इस कारण कई मरीज अपनी रिपोर्ट खुद ही लेने पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को ऐसे दो मामले सामने आए। बृहस्पतिवार को गांधी कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय दिव्यांग अपनी रिपोर्ट लेने बीके अस्पताल पहुंचा। चलने में असहज व्यक्ति की सहायता के लिए वरिष्ठ लैब टेकनीशियन ऋषि राज ने संज्ञान लिया। इसी दौरान एक अन्य महिला भी संक्रमण जांच की रिपोर्ट लेने पहुंची। दोेनों ही रिपोर्ट में संक्रमित मिले। दोनों को मौके से ही कोविड-19 अस्पताल भेजा गया।