फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफ मैराथन : 27 को शहर में आठ घंटे बंद रहेंगे कई मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, आयोजन में 1.27 लाख प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से 27 सितंबर को सूरजकुंड मेला ग्राउंड में ‘ड्रग-फ्री हरियाणा फरीदाबाद नमो हाफ मैराथन-2026’ का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने के साथ स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। मैराथन के मद्देनजर शहर में आठ घंटे विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। रात 3 से 11 बजे तक मैराथन रूट और उससे जुड़े प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आयोजन में करीब 1.27 लाख प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।


21 किलोमीटर की हाफ मैराथन सुबह करीब छह बजे सूरजकुंड मेला ग्राउंड से शुरू होगी। यह एनएचपीसी कॉलोनी, मानव रचना इंस्टीट्यूट, श्री सिद्धदाता आश्रम, जिमखाना क्लब, अनखीर गोलचक्कर, सेक्टर-21 सी और सेक्टर-46 डिवाइडिंग रोड, मार्बल मार्केट, बड़खल-अनखीर रोड और सेक्टर-21 डी मार्केट से होकर गुजरेजी। अनखीर गोल चक्कर से यू-टर्न लेकर प्रतिभागी वापस सूरजकुंड मेला ग्राउंड पहुंचेंगे।
विज्ञापन




10 किलोमीटर की दौड़ सुबह 6:30 बजे और पांच किलोमीटर की दौड़ सुबह सात बजे शुरू होगी। 10 किलोमीटर का रूट एनएचपीसी कॉलोनी, अनंगपुर चौक, मानव रचना इंस्टीट्यूट और एमवीएन कट तक रहेगा। पांच किलोमीटर की दौड़ एनएचपीसी कॉलोनी कट से आगे लोटस गार्डन तक जाएगी।



इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

पाली चौक से एमवीएन चौक, प्रहलादपुर चौक से सूरजकुंड गोल चक्कर, सूरजकुंड रोड, अनंगपुर रोड, एमवीएन रोड, अनखीर गोल चक्कर से सेक्टर-21ए से सेक्टर-21डी डिवाइडिंग रोड और बड़खल चौक से सूरजकुंड शूटिंग रेंज रोड तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। प्रमुख चौराहों और कट पर नाके व बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन



गुरुग्राम-दिल्ली जाने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग



गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले वाहन पाली चौक, गुड़गांव मोड़, सैनिक कॉलोनी, मस्जिद चौक, प्याली चौक, बाटा चौक और नेशनल हाईवे होते हुए बदरपुर बॉर्डर जा सकेंगे। दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले वाहन इसी मार्ग से विपरीत दिशा में आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें