फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पांच हजार में ठगों को बेचा था खाता, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खाते में ठगी के करीब पांच लाख रुपये आए थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को अपना बैंक खाता बेचने के आरोप में एक युवक को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने गुरुग्राम के फर्रुखनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील राजस्थान चूरू जिले का रहने वाला है। इसके बैंक खाते में ठगी के 4 लाख 99 हजार 600 रुपये आए थे। आरोपी के बैंक खाते को लेकर अन्य राज्यों की भी 6 शिकायत दर्ज मिली हैं। आरोपी से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि उसने 5 हजार रुपये में अपना खाता बेचा था। इसमें से 2500 रुपये उसे मिले चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों परमवीर, बृजेश और विकास को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में ये एफआईआर सेक्टर-37 एरिया के रहने वाले व्यक्ति ने दर्ज कराई थी। इन्हें एक नंबर से कॉल कर कहा गया कि आपके नाम से ताइवान भेजे जा रहे कूरियर में ड्रग्स मिले हैं। फिर मुंबई क्राइम ब्रांच का डीसीपी व अन्य स्तर के पुलिसकर्मियों ने बात की और ड्रग्स, मनी लांड्रिंग के आरोप लगाकर गिरफ्तार करने की धमकी दी। डिजिटल अरेस्ट कर आरोपियों ने इनसे 31 लाख 76 हजार रुपये ठग लिए थे। मामले में जांच करते हुए पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें