फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कुल्हाड़ी के दम पर क्राइम ब्रांच टीम को लूटने चले थे, धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके में गश्त कर रही क्राइम ब्रांच की टीम को बदमाशों ने राहगीर समझ कर रोक लिया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी के दम पर पुलिस को लूटना चाहा, लेकिन दाव उल्टा पड़ गया। पुलिस टीम ने दोनों को धर दबोचा। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान गांव भूपानी निवासी ललित उर्फ सेठ और मनोज के रूप में हुई है। रविवार को क्राइम ब्रांच सेंट्रल टीम को सूचना मिली कि यमुना किनारे स्थित गांव ददसिया की ओर जाने वाले पुस्ता मार्ग पर गांव पल्ला के पास दो बदमाश घूम रहे हैं। आरोपी राहगीरों से लूटपाट करने की फिराक में हैं। सूचना पाते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने पुलिस वैन पर लगी पुलिस बत्ती उतार दी और आरोपियों की तलाश में निकल गए। अचानक से दोनों आरोपी पुलिस की गाड़ी के सामने आ गए और एक के हाथ में देसी कट्टा और दूसरे के पास कुल्हाड़ी थी। आरोपियों ने चालक को कुल्हाड़ी दिखाते हुए गाड़ी रोकने के लिए इशारा किया। पास आते ही चालक ने वैन की बत्ती जला दी। पुलिस को देख बदमाश भागने लगे। पुलिस ने सूझबूझ से आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना पल्ला में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें