फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरिया और लाठी-डंडों से पीटकर जिम संचालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दो भतीजों की हालत गंभीर, उधार दिए रुपये मांगने पर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अजरौंदा में उधार दिए पैसों को मांगने पर कुछ लोगों ने होटल और जिम संचालक की सरिया और लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे दो भतीजों को भी आरोपियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों का निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज जारी है। सेंट्रल थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

सेंट्रल थाना पुलिस को मृतक के भतीजे शिवम ने शिकायत में बताया कि मृतक राजू शर्मा उर्फ राजेश शर्मा परिवार के साथ सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा गांव में रहते थे। वह होटल चलाने के साथ जिम भी चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने गांव के कल्लू पंडित नामक व्यक्ति को रुपये उधार दिए थे। रविवार शाम पैसे मांगने गए थे। इस दौरान कल्लू पंडित ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। किसी ने शिवम को चाचा के साथ मारपीट होने की सूचना दी। यह सुनकर वह अपने भाई नरेश और सौरभ के साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान कल्लू पंडित, भाई विक्की, भांजा आशीष, दीपक और प्रदीप आदि मिलकर राजू शर्मा के साथ मारपीट कर रहे थे। यह देखकर नरेश और सौरभ बचाने गए। उनके साथ भी सभी मारपीट करने लगे। इसी दौरान राजू शर्मा के सिर पर सरिया मार दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से सभी फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे अन्य परिजनों ने चाचा राजू शर्मा, भाई सौरभ और नरेश को सेक्टर 16 स्थित नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चाचा राजू शर्मा को मृत घोषित कर दिया। सेंट्रल थाना पुलिस ने शिवम की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अजरौंदा में रविवार रात मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। सभी आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं। क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर दबिश दी जा ही है। - वेद प्रकाश, सेंट्रल थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें