फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बंधवाड़ी कूड़ा प्लांट के पास सड़क हादसे से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों ओर फंसे रहे वाहन, बंधवाड़ी प्लांट से पाली पुलिस चौकी तक जाम रही सड़क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मंगलवार सुबह गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण प्लांट के पास सड़क हादसे के कारण वाहन चालकों की सुबह की रफ्तार थम गई। हादसे के बाद फरीदाबाद से गुरुग्राम जाने वाली सड़क पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर से आने-जाने वाले लोग परेशान हो गए।


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे बंधवाड़ी प्लांट के सामने एक वाहन यू-टर्न ले रहा था, तभी सड़क पर फैले कचरे और बारिश के कारण बहकर आए लिचेट की वजह से दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रैफिक की रफ्तार पूरी तरह थम गई। हादसे के बाद फरीदाबाद की ओर से गुरुग्राम जा रहे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान कई वाहन चालक ट्रैफिक से बचने के लिए गलत दिशा में गाड़ियां दौड़ाने लगे। पाली चौकी से लेकर बंधवाड़ी प्लांट तक दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर तक सड़क पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम इतना गंभीर था कि ऑफिस जाने वाले लोग घंटों सड़क पर फंसे रहे।
विज्ञापन


लोगों ने गंदगी पर भी उठाए सवाल
स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण प्लांट के बाहर अक्सर गंदगी फैल जाती है और बारिश होने पर हालात और बिगड़ जाते हैं। इसके बावजूद न तो यहां पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के पुख्ता इंतजाम हैं और न ही समय पर सफाई की व्यवस्था की जाती है। जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक को सामान्य करने में जुट गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क पर धीरे-धीरे ट्रैफिक सामान्य हो सका।
विज्ञापन

वर्जन

कूड़ा प्लांट के सामने बारिश के चलते सड़क पर लिचेट फैल गया था। मंगलवार सुबह एक वाहन यू-टर्न लेते समय फिसल गया, जिसके बाद जाम की स्थिति बनी। -पुलिस प्रवक्ता, यशपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें