फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लंबित राजस्व कार्यों में तेजी के निर्देश, डिजिटल रिकॉर्ड पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में राजस्व से जुड़े लंबित मामलों को तेजी से निपटाने और सेवाओं को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक के बाद उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को सभी लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में म्यूटेशन, पार्टीशन, जमाबंदी अपडेट, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन और डिमार्केशन जैसे मामलों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। डीसी ने कहा कि इन सेवाओं का सीधा संबंध आम लोगों से है, इसलिए इनमें देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि रिकॉर्ड को तेजी से डिजिटाइज किया जाए, ताकि भविष्य में विवादों की संभावना कम हो और नागरिकों को सुविधाएं आसानी से मिल सकें।
विज्ञापन


प्रशासन ने एग्रीस्टैक परियोजना और सीमा स्तंभ निर्माण जैसे कार्यों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं, जिससे किसानों और जमीन मालिकों को सीधा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें