संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में शिक्षकों का 25 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली पड़ा है। ऐसे हालात में स्कूलों में पढ़ाई पर प्रतिकुल असर पड़ रहा है। शिक्षकों के अभाव में न तो कक्षाएं लग पा रही है और न ही सही ढंग से पढा़ई हो पा रही। वहीं, कुछ माध्यमिक स्कूल ऐसे है, जहां पर एक भी शिक्षक नहीं है। अतिथि शिक्षकों के भरोसे स्कूल चल रहा है।
जिले के राजकीय स्कूलों में 4951 पद स्वीकृत है। इनमें से 1469 पद रिक्त है। रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग की ओर से फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड में 658 अतिथि शिक्षकों को तैनात किया गया है। जबकि 2824 पद पर स्थाई शिक्षक तैनात है। मालूम हो कि सरकारी स्कूलों में टीजीटी शिक्षकों के कई पद बीते कुछ वर्षों से खाली हैं, जिसका खामियाजा छात्रों को उठाना पड़ रहा है। इन खाली पदों में से कुछ पर अतिथि शिक्षकों से काम चलाया जा रहा है, लेकिन अब इन खाली पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति करने पर विभाग की ओर से विचार किया जा रहा है। वहीं, शिक्षक भर्ती नियमों में भी बदलाव करने की रणनीति तैयार की जा रहीं है। शिक्षकों की कमी से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कई कक्षाएं नहीं लग पाती है।
कई स्कूल में वैकल्पिक विषय के शिक्षक नहीं
एनआईटी पांच स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में संस्कृत, अग्रेजी सहित कई अन्य विषय के शिक्षक का पद रिक्त है। यह कहानी सिर्फ कन्या विद्यालय की ही नहीं, बल्कि छह से अधिक ऐसे विद्यालय है, जहां मुख्य विषय के शिक्षक का पद रिक्त है। बताते है कि छात्र वैकिल्पक विषय में संस्कृत, उर्दू या कोई अन्य विषय लेना चाहती है, लेकिन वह उक्त विषय के शिक्षक के अभाव में नहीं ले पाती है।
ढ़ाई लाख से अधिक है विद्यार्थी
राजकीय स्कूलों में 2.5 लाख से अधिक विद्याथी पढ़ाई करते है। इस बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी सिर्फ 3482 शिक्षकों पर है। जबकि, जिले में 4951 पद स्वीकृत है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रिक्त पदों पर शिक्षक को तैनात करने के लिए मुख्यालय से कई बार मांग की गई है। लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता है।
वर्जन
जिले में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए मुख्यालय से मांग की गई है। सबकुछ ठीक रहा तो नवंबर-दिसंबर तक शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी।
अशोक बधेल, जिला शिक्षा अधिकारी
बाक्स-
जिले में सरकारी स्कूल : 385
प्राइमरी स्कूल : 255
प्राइमरी बाल स्कूल : 22
सह-शिक्षा (को-एड) स्कूल : 199
कन्या स्कूल : 34
खंड फरीदाबाद खंड : 139
प्राथमिक बाल स्कूल : 19
सह-शिक्षा (को-एड) स्कूल : 100
कन्या स्कूल : 20
बल्लभगढ़ खंड : 116
प्राथमिक बाल स्कूल : 03
सह-शिक्षा (को-एड) स्कूल : 99
कन्या स्कूल : 14