फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में मनाया गया जीएसटी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दिवस के अवसर पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जीएसटी व्यवस्था की उपलब्धियों का उत्सव मनाना, व्यापार जगत के साथ साझेदारी को सुदृढ़ करना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले उत्कृष्ट करदाताओं को सम्मानित करना था।
विज्ञापन


समारोह में व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, कर विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीजीएसटी फरीदाबाद के आयुक्त रेयाज अहमद ने व्यापार जगत से संवाद करते हुए जीएसटी को और अधिक सरल, पारदर्शी और करदाता-अनुकूल बनाने के संबंध में सुझाव लिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सेवानिवृत्त सदस्य विवेक रंजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें