फिरोजपुर झिरका। खंड के गांव बिवां में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरपंच मुमताज अली ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने बुधवार को अपने निजी कोष से गांव के छह सफाई कर्मचारियों को सफाई के जरूरी उपकरण वितरित किए। इनमें फावड़े, नालियों की सफाई के औजार, झाड़ू, तसले सहित अन्य सामग्री शामिल है। सरपंच मुमताज अली ने बताया कि सफाई कर्मचारी गांव की गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की जिम्मेदारी संभालते हैं। उनके काम में संसाधनों की कमी बाधा न बने, इसके लिए निजी स्तर पर समय-समय पर जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।